गिरोह बनाकर वाहन चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 19, 2026

गिरोह बनाकर वाहन चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । कमासिन थाना पुलिस के द्वारा गिरोह बनाकर वाहन चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है उसके बाद न्यायिक अभिरक्षा में  जेल दिया गया बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कमासिन थाना पुलिस के द्वारा गिरोह बनाकर वाहनों की चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त शैलेश उर्फ सूरज पुत्र विष्णु दत्त निवासी अमलोखर थाना कमासिन को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त एक संगठित वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जो अपने अन्य


साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। जिसके संबंध में कमासिन थाने में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। और वांछित चल रहा था जिससे कमासिन थाना पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर कमासिन थाना  क्षेत्र के अमलोंखर से गिरफ्तार किया गया है, जिसको आज गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार साहू, कांस्टेबल अंकित यादव मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages