कंसपुर गांव में चोरों का उत्पात, तीन घरों के टूटे ताले - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 19, 2026

कंसपुर गांव में चोरों का उत्पात, तीन घरों के टूटे ताले

चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

चौडगरा, फतेहपुर,  मो शमशाद । कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंसपुर गांव में बुधवार व बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी। एक साथ तीन घरों में चोरी की सनसनीखेज वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात चोरों ने कंसपुर गांव को निशाना बनाते हुए पुलिसिया गश्ती और बीट पुलिसिंग की पोल खोल दी है। बता दें कंसपुर गांव निवासी गजेंद्र सिंह बबलू तोमर के यहां घर पर रिनोवेशन का काम चल रहा है जिसके चलते थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के मजदूर व राजमिस्त्री काम करने के लिए आते जाते रहते हैं। बीती रात घर के भीतर बल्ली के सहारे दाखिल हुए अज्ञात चोरों ने घर में लंबा हाथ साफ किया। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान में दो सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, कर सोने की अंगूठी, ढाई सौ ग्राम

टूटी आलमारी दिखाती महिला।

चांदी का बिछुआ, तोड़िया, नाक की कील व घर में रखें 50000 नगद को चुरा ले गए तो इस गांव के लोकेंद्र सिंह सिसोदिया के घर में चोर दाखिल हुए कमरे की कुंडी काटी, अलमारी का सामान इधर-उधर फेंका लेकिन जब कुछ न मिला तो बैरंग ही लौट गए। उसी रात गांव के ही रिटायर्ड अध्यापक हर्षवर्धन सिंह परिहार की छत से घर में उसे चोरों ने अंदर रखा बक्सा चुरा लिया और घर से थोड़ी दूर पर ले जाकर उसकी कुंडी काटी बक्से में खोजबीन की लेकिन कुछ भी हाथ न लगा इसीलिए शायद बक्सा छोड़ भाग खड़े हुए। एक ही थाना क्षेत्र में एक साथ तीन घरों में कोई घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस गश्ती और बीट पुलिसिंग पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस की सुस्ती के चलते घटना का होना बताया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages