अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 19, 2026

अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाँदा, के एस दुबे। थाना अतर्रा पुलिस द्वारा न्यायालय से पेशी के दौरान फरार अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।  जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वाछिंत अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से पेशी के दौरान फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 16 को एक अभियुक्त को माननीय न्यायालय अतर्रा में पेशी हेतु ले जाया गया था, जहां से वह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना अतर्रा में


अभियुक्त के विरुद्घ अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के गिरफ्तारी के हेतु टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में थाना 18  को अतर्रा पुलिस द्वारा अभियुक्त को कड़ियानाका बीरजा पुरवा थाना फतेहगंज से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त चुन्नु उर्फ पंकज पुत्र रामनाथ निवासी गाँधी नगर कस्बा अतर्रा व थाना अतर्रा है। पुलिस टीम में संजीव कुमार चौबे थानाध्यक्ष और टीम शामिल रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages