Pages

Tuesday, March 10, 2026

घाटे की खेती से टूटा किसान, भैसौंधा महापंचायत में स्वामीनाथन लागू करने की उठी मांग

सरकार की नीतियों पर तीखा हमला 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जनपद के भैसौंधा ग्राम पंचायत में 08 मार्च को उत्तर प्रदेश किसान सभा की जिला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित किसान महापंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर तीखी आवाज उठी। पंचायत की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ने की, जबकि मुख्य वक्ता अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने सरकार की कृषि नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े किए। कहा कि देश का किसान आज घाटे की खेती करने को मजबूर है, जिसके कारण वह आर्थिक संकट और आत्महत्या जैसी भयावह स्थितियों की ओर धकेला जा रहा है। राजेंद्र यादव ने कहा कि जब तक स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सी2$़50

महापंचायत में बोलते किसान नेता 

प्रतिशत एमएसपी की कानूनी गारंटी नहीं दी जाएगी, तब तक किसानों की हालत सुधरना मुश्किल है। यह भी घोषणा की गई कि किसान जागरण अभियान के तहत 10 मार्च को बांदा में किसान पंचायत आयोजित होगी। कार्यक्रम में कई किसान नेताओं ने भी अपने विचार रखे। अंत में सर्वसम्मति से रामअवतार यादव को किसान सभा चित्रकूट का जिला संयोजक और केशव प्रसाद को जिला संरक्षक घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी केशव प्रसाद ने किया।


No comments:

Post a Comment