अलविदा की नमाज में मुल्क की तरक्की को उठे हाथ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 20, 2026

अलविदा की नमाज में मुल्क की तरक्की को उठे हाथ

रमजान माह में पांच जुमा पड़ने पर फिर पढ़ी गई अलविदा की नमाज

जिले भर की मस्जिदों के बाहर मुस्तैद रहा पुलिस बल

फतेहपुर, मो शमशाद । इस वर्ष रमजान माह के दौरान पांच जुमा पड़ने के कारण दोबारा अलविदा जुमा की नमाज जिले भर की मस्जिदों में अदा की गई। बाद नमाज नमाजियों ने मुल्क की तरक्की की दुआएं की। नमाज-ए-अलविदा को लेकर मस्जिदों के बाहर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। नगर पालिका परिषद ने मस्जिद वाले मार्गाें से मस्जिदों तक विशेष सफाई व्यवस्था और चूने का छिड़काव कराया। रमजान के अंतिम जुमा अर्थात नमाज-ए-अलविदा को लेकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थी। साढ़े बाहर बजे मस्जिदों से अजान की आवाज कानों में पड़ते ही बच्चे बूढ़े और जवान सभी मस्जिदों की ओर चल दिए। अलविदा की नमाज को लेकर सर्वाधिक उत्साह छोटे-छोटे बच्चों में देखा गया। अलविदा की नमाज

जुमा मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा करते नमाजी। 

छोटी ईद के रूप में मनाई जाती हैं इसलिए ज्यादातर लोगों ने नये लिबास पहने। अलग-अलग मस्जिदों में पेश इमामों ने अवलिदा की नमाज अदा कराई। बाद नामाज दुआ में अल्लाह तआला से मुल्क की बेहतरी, आपसी भाईचारा की मजबूती बीमारों को शिफा, लोगों में फैली नफरत को दूर करने मुसलमानों को पंचवक्ता नमाजी बनाने, गुनाहों को माफ करने, दिवंगत लोगों के गुनाहों को माफ कर जन्नत में मुकाम देने, अविवाहित लड़कियों की शादी के फर्ज से अदा करने जैसी तमाम दुआएं मांगी गई। शहर के चैधराना रोड स्थित महाजरी, ताकिया चांद शाह, बाकरगंज, ज्वालागंज स्थित शाही मस्जिद, पटनऊ, आबूनगर, मसवानी चूढ़ी वाली गली, दलालों की मस्जिद, ऊंची वाली मस्जिद, पीरनपुर, कचेहरी मस्जिद, शादीपुर, दक्षिणी मुराइनटोला अक्सा मस्जिद, हरिहरगंज सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाज-ए-अलविदा पर लाखों लोगों ने नमाज अदा की। जिले की खागा एवं बिंदकी तहसील क्षेत्रों सहित शाह, हुसैनगंज, गाजीपुर, असोथर, बहुआ बिंलदा, हसवा, थरियांव, मलवां से भी नमाज-ए-अलविदा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो जाने की खबरे मिली है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages