श्री गंगा प्रसाद फीलिंग स्टेशन का हुआ उद्घाटन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 20, 2026

श्री गंगा प्रसाद फीलिंग स्टेशन का हुआ उद्घाटन

फतेहपुर, मो शमशाद । भिटौरा रोड स्थित चक बिसौली गांव स्थित श्री गंगा प्रसाद फीलिंग स्टेशन का शुक्रवार को उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। विधि-विधान पूर्वक फीलिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में अतिथि के तौर पर हनुमान मंदिर के 1008 त्यागी जी महाराज व प्रोपराइटर की मां देवरती साहू मौजूद रहीं। संयुक्त रूप से दोनों अतिथियों ने फीता काटकर फीलिंग स्टेशन का उद्घाटन विधि-विधानपूर्वक किया। फीलिंग स्टेशन का उद्घाटन होने के बाद वाहन चालकों को डीजल, पेट्रोल एवं

फीलिंग स्टेशन का उद्घाटन करते 1008 त्यागी जी महाराज व देवरती साहू।

सीएनजी दी गई। फीलिंग स्टेशन के संचालक राजू साहू ने बताया कि ग्राहकों को शुद्धता के साथ नाप के अनुसार डीजल, पेट्रोल एवं सीएनजी दी जाएगी। उन्होने बताया कि इस क्षेत्र में फीलिंग स्टेशन बन जाने से अब वाहन चालकों को डीजल, पेट्रोल व सीएनजी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, चिकित्साधिकारी सदर डा0 राकेश साहू, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनीता साहू, बबली साहू, अवधेश साहू सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages