Pages

Monday, April 27, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत, पारिवारिक भाई कानपुर रेफर

पैलानी /बांदा, के एस दुबे । बीती रात करीब दो बजे थाना चिल्ला अंतर्गत घूरा मोड़  से 50 मीटर आगे दोहतरा गांव की ओर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पंकज वर्मा पुत्र सुरेंद्र वर्मा उम्र 18 वर्ष तथा गोविंद वर्मा पुत्र श्री वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी पदारथपुर थाना चिल्ला


सड़क किनारे टक्कर लगने से जा गिरे जिससे गोविंद वर्मा के सर ,मुंह व गर्दन में गंभीर चोट आई वहीं पारिवारिक छोटा भाई पंकज वर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गया वही निकल रहे राहगीरों ने चिल्ला पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची चिल्ला पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी भेजा गया और गंभीर रूप से घायल पंकज वर्मा के पिता सुरेंद्र वर्मा व परिजनों को घटना के संबंध में सूचना दी गई वहीं गोविंद वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। चिल्ला पुलिस ने लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गंभीर घायल पंकज वर्मा के छोटे भाई अभिषेक वर्मा ने बताया कि मेरा बड़ा भाई पंकज पलरा गांव निवासी फूफा विक्रम वर्मा की लड़की रोशनी की हल्दी सेरिमनी में गए थे और कार्यक्रम के बाद  रविवार की रात 2:00 बजे वापस गांव पदारथपुर बाइक से जा रहे थे तभी घूरा मोड के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे गोविंद वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई और मेरा बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिस पर हैलट पर इलाज चल रहा है। गोविंद वर्मा तीन भाइयों में सबसे बड़ा था वह पुणे में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था घटना के बाद पत्नी गुड़िया का रो रो कर बुरा हाल है दिवंगत गोविंदा के महज ढाई माह का पुत्र अंश है गोविंदा की शादी मचा मझींवा गांव में हुई थी। थानाध्यक्ष अर्पित पांडे ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।


No comments:

Post a Comment