Pages

Monday, April 27, 2026

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू में विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति व हिंदू संगठनो के द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति व हिंदू संगठनो के द्वारा आज सोमवार को गौ माता को राष्ट माता घोषित करने की मांग को लेकर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई, उसके बाद सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार कुमार गौरव के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है, वही गौ रक्षा समिति की पदाधिकारियो ने बताया कि आज 27 अप्रैल को देश व्यापी स्तर पर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर सभी


तहसीलों और जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपी जा रहे हैं। जिसमें राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया है। हमारी मांग है कि देश में गौ वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए, गौ माता की रक्षा के लिए कानून और गोवंश को राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता देने चाहिए ,गौ हत्या को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाना चाहिए  गौ वंश की सुरक्षा और संवर्धन के लिए एक विशेष  राष्ट्रीय गौ रक्षा आयोग का गठन किया जाना चाहिए तमाम बातों को लेकर आज ज्ञापन नायब है,तहसीलदार के माध्यम से भेजा है हमारे प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री से भी मांग है कि गौ वंश को बचाया जाए और गौ माता को राष्ट माता का दर्जा दिया जाए, इस मौके पर प्रदीप मिश्रा, राजू वर्मा, अरुण मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, शत्रुघ्न सिंह, नागेश द्विवेदी ,सौरभ कुमार, हिमांशु सिंह, ,शांतनु शुक्ला, राहुल ,सुमित ,अंकित, मनीष ,दिनेश कुशवाहा, राधेश्याम गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment