Pages

Friday, April 24, 2026

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद की उपस्थिति में 70 रक्तदान वीरों ने किया रक्तदान

बांदा, के एस दुबे  । संत निरंकारी चेरी ट्रबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे जलशक्तिराज्य मंत्री रामकेश निषाद ने वहां रक्तदान कर रहे क्षेत्र के लोगों को उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है रक्तदान करने से लोगों के जीवन की रक्षा करना हम सब का परम दायित्व है। रक्तदान शिविर निरंकारी सत्संग भवन अलीगंज बांदा में आयोजित किया गया कांस्टेबल उमेश पटेल जो जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद की सुरक्षा में तैनात रहते हैं उन्होंने भी ब्लड बैंक से आए हुए डॉक्टरों की टीम को रक्तदान किया इस प्रकार 70 रक्तदान वीरों ने


स्वेच्छा से रक्तदान किया।इस आयोजन के पीछे संत श्री हरदेव सिंह के द्वारा दिए गए मूल मंत्र रक्त नाड़ियों में बहे नालियों में नहीं  संस्था के मूलमंत्र को साकार कराने के लिए रक्तदान कराकर पुनीत कार्य किया है वह स्वागत योग्य कदम है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह,संजय निषाद, मुख्य विकास अधिकारी, जोन सदस्य संजय पटेल, समाजसेवी रामेंद्र शर्मा प्रचारक , डाक्टर सुरेश सिंह क्षेत्रीय संचालक आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment