Pages

Friday, April 24, 2026

ग्रामीण क्षेत्र के छात्राओं ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक लाकर लहराया परचम

पैलानी /बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील अंतर्गत पंडित मधुसूदन दास आदर्श इंटर कालेज जसपुरा, पंडित जवाहरलाल नेहरू अखंड इंटर कॉलेज चंदवारा ,परम हंस श्री रणछोड़ दास इंटर कॉलेज खप्टिहाकला के छात्र-छात्राओं ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। 23 अप्रैल को घोषित रिजल्ट में मधुसूदन दास आदर्श इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा सपना ने 94.83 प्रतिशत अंक लाकर क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया तो वही श्रेया निषाद ने 93. 16 प्रतिशत अंक , मोनिका प्रजापति ने 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किया एवं शारदा देवी ने 90.66 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। तथा परम हंस श्री रणछोड़ दास इंटर कॉलेज खप्टिहाकला के हाईस्कूल के छात्र छात्र-छात्राओं में अर्पित ने 88.66% अतुल ने 87.01% अजय ने 85.6% पुष्पेंद्र ने 85% और देवांश ने 82% अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इंटरमीडिएट में पंडित जवाहरलाल नेहरू अखंड इंटर


कॉलेज चंदवारा के स्वामी त्रिवेदी ने 84% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। स्वाति त्रिवेदी ने रसायन विज्ञान में 100 में से 99 अंक प्राप्त किया है। तथा इसी प्रकार परमहंस श्री रणछोड़ दास इंटर कॉलेज खप्टिहाकला में इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण हुए छात्र नीरज कुमार 82% ,अस्मिता 81.6%, हर्ष कुमार 81.4% ,अंजली देवी 81.4% ,कंचन 80.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय व क्षेत्र में अपना परचम लहराया।इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार व प्रबंधक हरि भजन गुप्त एडवोकेट एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू अखंड इंटर कालेज चंदवारा प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह एवं प्रबंधक जंग बहादुर सिंह व मधुसूदन दास आदर्श इंटर कालेज जसपुरा के प्रधानाचार्य व प्रबंधक रामस्वरूप सिंह एडवोकेट ने सफलता प्राप्त छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के कामना की।


No comments:

Post a Comment