प्रबंधन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण उपरांत हुआ प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 6, 2026

प्रबंधन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण उपरांत हुआ प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम

कानपुर, प्रदीप शर्मा - कास आयुक्त कार्यालय सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित प्रबंधन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत  विस्तार इकाई  सुगन्ध एवं सुरस विकास केन्द्र, कानपुर द्वारा आयोजित  पांच द्विवसीय सुगन्ध उद्योग प्रबंधन पर प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र वितरण  समारोह कानपुर विद्या मंदिर महिला महा विद्यालय, स्वरूपनगर, कानपुर में आयोजित किया गया। जिसमे विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक प्रभारी, विस्तार इकाई सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र, कानपुर डॉ भक्ति विजय शुक्ला एवं छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विद्यालय इन्नोवेशन फाउंडेशन नवाचार अधिकारी अनिल त्रिपाठी रहे। कानपुर विद्यामंदिर महिला महा विद्यालय, स्वरूप नगर


में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दो बैच में 56 प्रतिभागियों ने  भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ आये और अपने व्यख्यान दिए । कार्यक्रम में अनिल त्रिपाठी ने आज के  समय मे इन प्रशिक्षण कार्यक्रमो की आवश्यकता के बारे में बताया। डॉ भक्ति विजय शुक्ला ने प्रशिक्षण के दौरान कॉलेज प्रबंधन, अध्यापक और विद्यार्थियों का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages