बरगढ पॉलिटेक्निक के आयोजन में मौजूद अतिथिगण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 28, 2026

बरगढ पॉलिटेक्निक के आयोजन में मौजूद अतिथिगण

बरगढ़ पॉलिटेक्निक में पूल कैंपस इंटरव्यू, हजारों में से 30 ने मारी बाजी

बरगढ़/चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । क्षेत्र के शैक्षणिक गलियारों में मंगलवार को अवसरों की ऐसी गूंज सुनाई दी, जिसने हजारों सपनों को नई उड़ान दे दी। राजकीय पॉलिटेक्निक बरगढ़, चित्रकूट में आयोजित रिलायंस बायो एनर्जी महाराष्ट्र के भव्य पूल कैंपस इंटरव्यू ने रोजगार की नई इबारत लिखी। एचआर मैनेजर सिद्धांत मोहंती की मौजूदगी में शुरू हुए इस आयोजन में 3500 रजिस्ट्रेशन में से चुनिंदा 412 छात्रों को ही परीक्षा और इंटरव्यू का मौका मिला। प्रदेश के विभिन्न


पॉलिटेक्निक संस्थानों से पहुंचे करीब 300 प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा का माहौल रहा, जहां 283 ने लिखित परीक्षा दी और लगभग 100 छात्र इंटरव्यू तक पहुंचे। अंततः संघर्ष की इस कसौटी पर करीब 30 छात्रों ने सफलता का परचम लहराया, जिन्हें 4 लाख वार्षिक पैकेज के साथ देश के 10 राज्यों में नियुक्ति मिलेगी। प्रधानाचार्य एसके वैश्य के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि तकनीकी शिक्षा अब सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि सुनहरा भविष्य गढ़ने का मजबूत हथियार बन चुकी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages