आईसीएसई में प्लेवे के अंबर व आईएससी में सेंट जाॅन्स की आराधना ने मारी बाजी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 30, 2026

आईसीएसई में प्लेवे के अंबर व आईएससी में सेंट जाॅन्स की आराधना ने मारी बाजी

रिजल्ट आते ही विद्यार्थियों के चेहरों पर दिखी मुस्कान 

विद्यालय प्रबंध तंत्र ने मेधावियों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

फतेहपुर, मो शमशाद । नई दिल्ली बोर्ड के आईसीएसई में प्लेवे इंग्लिश स्कूल के अम्बर बाजपेयी ने 97.4 प्रतिशत अंक व आईएससी में सेंट जाॅन्स स्कूल की आराधना वर्मा ने 95.25 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टाप किया। इस बोर्ड से संचालित जिले के तीन विद्यालयों में जश्न का माहौल रहा। रिजल्ट आते ही विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान दिखी। विद्यालय प्रबंध तंत्र ने मेधावियों का मुंह मीठा कराकर व माला पहनाकर हौसला बढ़ाया। शहर के शादीपुर स्थित प्लेवे इंग्लिश स्कूल में आईएससी 12 वीं व आईसीएसई 10 वीं का परीक्षा परिणाम आते ही विद्यार्थियों में खुशी का माहौल देखा गया। विद्यालय में अभिभावकों व छात्र-छात्राओं की भीड़ एकत्रित हो गई। आईएससी 12 वीं सौम्या अग्निहोत्री ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में टाप किया। शक्ति सिंह ने 91.5 प्रतिशत के साथ

प्लेवे इंग्लिश स्कूल, सेंट जाॅन्स व आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में जश्न के माहौल का दृश्य। 

द्वितीय व अनुष्का श्रीवास्तव ने 87.5 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह आईसीएसई 10 वीं में अंबर बाजपेयी ने 97.4 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय व जिले में टाप कर अपना परचम फराया। प्रारब्ध सिंह ने 93.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व आदित्य मौर्य ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरूजनों को दिया। वह एक योग्य इंजीनियर, डाक्टर, वैज्ञानिक, प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। कक्षा 12 वी व 10 वीं का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य इरम जाफरी ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर उन्हें आशीर्वाद दिया। प्रबंधक हुसैन अख्तर जाफरी ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि वे देश के योग्य नागरिक बनने के साथ एक अच्छे इंसान भी बनें। अपने माता-पिता का सम्मान बढ़ाने के साथ-साथ विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाएं। उधर सेंट जाॅन्स स्कूल में भी शत-प्रतिशत परिणाम आया। आईसीएसई 10 वीं में प्रथम स्थान पर सृष्टि सिंह 94.2 प्रतिशत अंक, द्वितीय स्थान तल्हा कमर 93.6 प्रतिशत, तृतीय स्थान उज्जवल कश्यप 93.4 प्रतिशत हासिल किए। आईएससी 12 वीं में आराधना वर्मा ने 95.25 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय व जिले में टाप किया। द्वितीय स्थान पर अमित मौर्या 94.75 प्रतिशत, तृतीय स्थान आस्था अरूण कुशवाहा 90.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्या सिस्टर मैरी कुट्टी जोसफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उधर आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में भी जश्न का माहौल रहा। 10 वीं में इंदु ने 92.40 प्रतिशत, अनुराग शर्मा व मयंक प्रताप सिंह ने 88.00 प्रतिशत, नितिन तिवारी ने 83.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। 12 वीं विज्ञान संकाय में शिवांशु चैधरी व तेजस कुमार ने 95.00 प्रतिशत, सुयश बाजपेयी, अंश कुमार दुबे व शाश्वत बाजपेयी ने 94.00 प्रतिशत, युवराज सिंह ने 92.00 प्रतिशत, गुड़िया व मानवी ठाकुर ने 89.00 प्रतिशत व आराध्या गुप्ता ने 87.00 प्रतिशत अंक हासिल किए। आरवीएस ग्रुप आॅफ इन्स्टीट्यूशन के चेयरमैन बिंदा सिंह व शैक्षिक निदेशिका वीशा मोहिन्द्रा, प्रधानाचार्या सुनीता श्रीवास्तव ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। मिठाई खिलाकर व एक दूसरे को बधाईयां देकर खुशियां मनाई। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages