जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
शेड खाली कराने के आदेश से बढ़ी बेचैनी
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की फल-सब्जी मंडी इन दिनों एक नए विवाद की आंच में सुलग रही है, जहां व्यापारियों ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर मंडी सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें बार-बार खुले टीन शेड खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि उनका पूरा कारोबार कच्चे माल पर आधारित है, जिसे बंद दुकानों में सुरक्षित रखना संभव नहीं। लगभग सात वर्ष पूर्व नीलामी के समय प्रशासन ने स्वयं तीन खुले टीन शेड व्यापारियों को इस उद्देश्य से आवंटित किए थे कि फल-सब्जी जैसे नाशवान उत्पाद खराब न हों।
![]() |
| डीएम को ज्ञापन देते फल व्यापारी |
अब अचानक उन्हीं शेडों को खाली कराने की कोशिश व्यापारियों के लिए संकट बनती जा रही है। व्यापारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि खुले स्थान छीन लिए गए, तो उनका व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वास्तविक परिस्थितियों को समझते हुए उन्हें राहत दी जाए, अन्यथा यह मुद्दा बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment