सड़के पूरी तरह से बर्बाद हो रही है जबकि कोई भी बाईपास नहीं बनाया गया।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारयों द्वारा नहीं किया गया अभी तक कोई भी कार्रवाई
ग्रामीण ने मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र
बांदा, के एस दुबे । जनपद में खनन माफियाओं के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि उनको कानून के डंडे और प्रशासन की कार्यवाही की जरा भी भय नहीं है। दबंगई के बल पर खदान चलाना आम बात हो चुका है। ग्रामीण ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है। सीएम को भेजे शिकायती पत्र में पैलानी तहसील क्षेत्र के ग्राम सिंधनकला निवासियों ने बताया है कि ग्राम सिंधनकला खादर में बालू ठेकेदार शशंाक शेखर मिश्रा पुत्र पद्माकर मिश्रा निवासी विश्राम खण्ड गोमती नगर लखनऊ के द्वारा बिना जिलाधिकारी के आदेश के नदी की जलधारा में अवैध तरीके से
खनन कार्य किया जा रहा है। खनन कर्ता के इस कार्य से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जिससे प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हो रही है। किसानों के खेतों से बालू भरे वाहनों की जबरन निकासी से किसानों की फसलें भी तबाह हो रही है। बस्ती के अंदर से वाहन निकलने से सड़के भी बर्बाद हो रही है। ग्रामीण ने मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग की है। सड़के पूरी तरह से बर्बाद हो रही है जबकि कोई भी बाईपास नहीं बनाया गया।


No comments:
Post a Comment