अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का लिया संकल्प
फतेहपुर, मो शमशाद । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव एडवोकेट का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन स्व. निसार कैसी एडवोकेट के बस्ते में हुआ, जहां जूनियर अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं एवं मिठाई खिलाकर अध्यक्ष का अभिनंदन किया। जूनियर अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष श्री यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया। स्वागत करने वालों में लकी अंसारी, एहतराम, एहसान खान, जावेद अंसारी अहमद आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने माल्यार्पण एवं मिठाई वितरण कर अध्यक्ष के प्रति अपना समर्थन और विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान लकी अंसारी ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन एवं सर्व समाज अधिवक्ता संगठन के
![]() |
| बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते जूनियर अधिवक्ता। |
प्रत्याशी रहे श्री बाबू सिंह यादव को जूनियर अधिवक्ताओं के समर्थन से ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संगठन के सभी प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए पूरा सहयोग किया जाएगा। अपने संबोधन में अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के हक, सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे और सभी साथियों को साथ लेकर संगठन को और सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में शाहजहां, असलम शेर खां एडवोकेट, नरोत्तम सिंह एडवोकेट, श्रीराम पटेल एडवोकेट, रंजीत मौर्य एडवोकेट, कमरुद्दीन एडवोकेट, आसिफ रजा, दानिश राईन, सैय्यद वजाहद हुसैन एडवोकेट, आसिफ मसूद एडवोकेट, अरविंद पासवान एडवोकेट, मोहम्मद आसिफ एडवोकेट, हसरत अली एडवोकेट, कृष्णपाल वर्मा एडवोकेट, बाबूलाल, करूणाकर, गुलाम जब्बार सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment