जब भविष्य दिखाने पहुंचे आनंद रिजॉर्ट ज्योतिष सम्राट, उमड़ा जनसैलाब - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 28, 2026

जब भविष्य दिखाने पहुंचे आनंद रिजॉर्ट ज्योतिष सम्राट, उमड़ा जनसैलाब

जिले में ज्योतिष का महाकुंभ

29 अप्रैल को भी जारी रहेगा कार्यक्रम

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के आनंद रिजॉर्ट में बुधवार को आस्था, विश्वास और भविष्य की तलाश का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे माहौल को अलौकिक बना दिया। सनातन शोध संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्राट डॉ डीके जैन के आगमन पर श्रद्धालुओं और गणमान्यजनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली से पहुंचे डॉ. जैन से मिलने के लिए राजनेता, उद्योगपति, समाजसेवी और आमजन घंटों तक प्रतीक्षा करते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों के आभामंडल (ऑरा) की सूक्ष्म जांच कर उनके भाग्योदय, व्यापार वृद्धि और जीवन में सफलता के लिए सटीक ज्योतिषीय परामर्श दिए, जिससे लोग संतुष्टि और

डा जैन को सम्मानित करते जिले के संभ्रंात नागरिक

आशा से भर उठे। संस्थान के अध्यक्ष प्रो गोविंद त्रिपाठी, महासचिव संदीप रिछारिया, उपाध्यक्ष डॉ संतोष मिश्रा और आनंद सिंह पटेल ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक दिनेश मिश्र सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम स्थल पर पूरे समय श्रद्धा, उत्साह और उम्मीदों का अद्भुत माहौल बना रहा। 29 अप्रैल को भी डॉ जैन लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages