Pages

Friday, April 24, 2026

जीआरपी आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चोरों को किया गिरफ्तार

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि  । आरपीएफ व जीआरपी पुलिस ने हरियाणा के कड़िया सांसी गैंग के 4 शातिर चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है। आरपीएफ प्रभारी मो. शालिक अपने टीम के साथ एसआई विमलेश कुमार, संतोष कुमार, जोगेन्दर सिंह, सिरोही तथा जीआरपी प्रभारी वीर सिंह ने मानिकपुर जंक्शन के आउटर के पास चार सदिग्ध युवक दिखाई दिए, पुलिस को देख भागने लगे तभी पुलिस टीम ने दबोच लिया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि यह चारों पकड़े गए आरोपी हरियाणा के कड़िया खांसी गैंग के सदस्य है। पकड़े गए आरोपियों में सुरेन्द्र कुमार पुत्र


रणधीर सिंह, राजेश पुत्र रोशन सिंह, जोनी पुत्र रतन कुमार तीनों निवासी जिला रोहतक हरियाणा से हैं। वहीं एक अन्य मुकेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी हांसी हरिणाया का है।  पुलिस ने बताया पकड़े गए चोर चलती ट्रेनो मे यात्रियों के मोबाइल फोन चुराते थे। चारो अभियुक्तों के पास से चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।


No comments:

Post a Comment