Pages

Friday, April 24, 2026

निजीकरण के खिलाफ संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति की बैठक

कानपुर, प्रदीप शर्मा - संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक शुक्रवार को मोतीझील में हुई।यह बैठक निजीकरण के खिलाफ आयोजित की गई जिसमें समस्याओं का समाधान वार्ता के माध्यम से न होने पर नगर निगम मुख्यालय में 30 अप्रैल को विशाल धरने का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया। सदस्य संयोजक मंडल रमाकांत मिश्रा ने बताया कि 27 जनवरी 2026 को निजीकरण सहित पांच बिंदुओं पर नगर आयुक्त से वार्ता हुई थी परंतु नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और समस्याओं का समाधान भी नहीं किया गया। जबकि दूसरी तरफ निजीकरण का टेंडर निरंतर होते जा रहे हैं उन्होंने बताया कि इस संबंध में समिति द्वारा 22 अप्रैल को नगर आयुक्त को पत्र भेजकर वार्ता द्वारा समस्याओं का समाधान किए जाने की बात कही गई परंतु वार्ता ना होने की स्थिति में आंदोलन करने का


निर्णय लिया गया है। बैठक में जयपाल सिंह , रमाकांत मिश्रा, हरिओम वाल्मीकि, विनोद रावत, अजीत बाघमार, मुन्ना हजारिया, मुन्ना हजारिया, कमरुद्दीन, मुकेश वाल्मीकि, बृजलाल भारती, प्रदीप वाल्मीकि, चमन खन्ना, रामगोपाल चौधरी, पवन कौशल, नरेंद्र खन्ना, अखिलेश सिंह, दीप वाल्मीकि, युसूफ अली, सुनील सुमन धीरज गुप्ता आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जयपाल सिंह राठौड़ व संचालन विनोद रावत ने किया।

No comments:

Post a Comment