शुक्लागंज में मेधावी सम्मान समारोह, प्रवीण मिश्रा ‘भानू’ ने छात्रों को किया प्रेरित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 25, 2026

शुक्लागंज में मेधावी सम्मान समारोह, प्रवीण मिश्रा ‘भानू’ ने छात्रों को किया प्रेरित

उत्तर प्रदेश, शुक्लागंज (उन्नाव)। पोनी रोड स्थित दयानन्द सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजि5त मेधावी सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी,उन्नाव के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ‘भानू’ ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवीण मिश्रा ‘भानू’ ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा और परिश्रम के प्रति प्रेरणा का संदेश भी है। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।


इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक सुधा तिवारी, प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी, कार्यक्रम संचालक अभिषेक तिवारी, सुनील तिवारी, शुभम तिवारी, आशीष त्रिवेदी ‘छोटू’, प्रियांशु त्रिपाठी एवं सौरभ तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास झलक रहा था, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages