Pages

Monday, April 27, 2026

गोली कांड को लेकर व्यापार संगठन व सर्राफा एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे में गोली कांड से हत्या के मामले में व्यापार संगठन व सर्राफा एसोसिएशन के द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्यवाही व पीड़ित परिवार को सरकारी मदद कराए  जाने की मांग किया है।बबेरू तहसील परिसर में पिछले 24 अप्रैल की रात्रि एक सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिससे सर्राफा एसोसिएशन व व्यापार संगठन के द्वारा सोमवार की दोपहर  नायब तहसीलदार कुमार गौरव के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है, और सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी की हत्या के बाद मनगढ़ंत 60 लाख रुपए का आरोप प्रिंट मीडिया के एक अखबार पर लिखे जाने से सभी सर्राफा व्यापारी आक्रोशित है, यह भी


कहा कि अगर कोई साक्ष्य हो उसको सामने पेश करें,वही व्यापार संगठन ने 7 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को भेजा है। और कहां है कि मृतक व्यापारी की पत्नी को योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाए,सरकारी आवास दिया जाए,उनके बच्चों का भरण पोषण किया जाए, और आर्थिक मुआवजा दिया जाए इस मौके पर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश सोनी महामंत्री आदित्य सोनी कोषाध्यक्ष राम भरोसा सोनी शिवा सोनी शिवम सोनी ,राकेश सोनी, रामप्रसाद सोनी ,राजू सोनी, वैभव सोनी हेमंत सोनी आशीष सोनी सहित व्यापार संगठन के अध्यक्ष के के महंत महामंत्री अमित अग्रहरि संदीप सिंह शिव प्रकाश मालिक सहित अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे वही कहा कि अगर समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


No comments:

Post a Comment