शादी के सपनों की आड़ में हवस का खेल, आखिरकार सलाखों के पीछे पहुँचा दरिंदा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 25, 2026

शादी के सपनों की आड़ में हवस का खेल, आखिरकार सलाखों के पीछे पहुँचा दरिंदा

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में एक बार फिर रिश्तों के नाम पर भरोसे के कत्ल की घटना सामने आई है, जहां शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोतवाली कर्वी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सिंह व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि चन्दू निषाद नामक युवक ने शादी का झूठा वादा कर उनकी पुत्री के साथ अवैध संबंध

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

बनाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुअसं 177/26 के तहत धारा 69 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। पीड़िता का बयान न्यायालय में धारा 180 बीएनएसएस के अंतर्गत दर्ज कराया गया। मुखबिर की सटीक सूचना पर 25 अप्रैल को पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया। इस गिरफ्तारी से जहां पीड़ित परिवार को राहत मिली है, वहीं समाज में ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश भी गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages