पति के खत्म होने के बाद पीड़िता ने किया था प्रेम विवाह
परिजनों द्वारा प्रेम विवाह से खुश न होने पर की थी शिकायत
बांदा, के एस दुबे । जसपुरा थाना पुलिस इन दिनों आए दिन सुर्खियों में रहती है लोगों को न्याय नहीं मिलता तो बांदा पुलिस अधीक्षक के शरण में जाते हैं ऐसा ही एक मामला नहीं दर्जनों मामले पुलिस अधीक्षक के चौखट से निपटाए जाते हैं जसपुरा पुलिस इस समय केवल अवैध वसूली और अवैध खनन करने में मस्त है इसलिए लोगों को न्याय नहीं मिलता और बांदा कप्तान की चौखट में जाकर न्याय की गुहार उनको लगानी पड़ती है।जसपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम झंझरीपुरवा की पूजा ने पुलिस अधीक्षक बांदा को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि पति अवधेश की मृत्यु होने के दो वर्ष बाद पीड़िता ने स्वेच्छा से जयपाल पुत्र रामशरन निवासी झंझरीपुरवा थाना जसपुरा जिला बाँदा
से 20 नवंबर 2025 को विवाह कर लिया है। तब से पीड़िता अपने पति जयपाल के साथ प्रेमपूर्वक सूरत में रहती है। पीड़िता के भाई धर्मेन्द्र पुत्र लल्लू निवासी खप्टिहा कला, थाना पैलानी, जिला बाँदा व अन्य मायके वाले पीड़िता के इस विवाह से खुश नहीं है। और पीड़िता के पति जयपाल पुत्र रामशरन निवासी झंझरीपुरवा के विरूद्ध थाना व पुलिस उच्चाधिकारियो को झूठी शिकायत करके पीड़िता व पीड़िता के पति जयपाल को परेशान करते है तथा पुलिस अनावश्यक रूप से परेशान व प्रताड़ित करते है भाई धर्मेन्द्र व अन्य गांव वालो ने धमकी दिया है कि "हमे जहां भी जयपाल मिल जायेगा हम उसकी हत्या कर देगे। पीड़िता बहुत परेशान है, यदि पीड़िता व पति जयपाल के साथ कोई भी घटना होगी तो इसके लिए भाई धर्मेन्द्र व अन्य मायके वाले ही जिम्मेदार होगे। अपने पति जयपाल के साथ पुलिस के बुलाने पर सूरत गुजरात से आयी है।

No comments:
Post a Comment