चरका खादर खंड संख्या 10 में एक करोड़ 18 लाख 22 हजार 940 रुपए की भेजी गई नोटिस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 9, 2026

चरका खादर खंड संख्या 10 में एक करोड़ 18 लाख 22 हजार 940 रुपए की भेजी गई नोटिस

बांदा, के एस दुबे  । नवागत जिलाधिकारी अमित आसेरी द्वारा अवैध खनन को लेकर जनपद में अभियान छेड़ दिया है वहीं सोशल मीडिया अन्य के मध्य प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने बबेरू तहसील अंतर्गत चरका खादर खंड संख्या 10 खदान में खनन पट्टे की जांच को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया था वहीं खनिज निरीक्षक गौरव गुप्ता व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने उक्त खदान में संचालित चरखा खादर गाटा संख्या 21 एवं खंड संख्या 10 रकबा 11 हैक्टेयर जो खनन पट्टा  इमारा इंटरप्राइजेज के इमरान अहमद मलिक पुत्र असरार अहमद मलिक निवासी फ्लैट नंबर 301 सिल्वर हाइट 4 विजय खंड गोमती नगर जनपद लखनऊ के


पक्ष में स्वीकृत है खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 7 मई को जांच में पाया गया की पट्टाधारक द्वारा स्वीकृत पट्टा क्षेत्र से बाहर कुल 10371 घन मीटर मोरम का अवैध खनन कर परिवहन का कार्य किया जा पाया गया है ।पट्टाधारक  द्वारा किए गए उक्त कृत्य के संबंध में एक करोड़ 18 लाख 22 हजार 900 रुपए का जुर्माना अधिरोपित किए जाने के लिए नोटिस निर्गित की गई है। अवैध खनन पर जिलाधिकारी के कड़े तेवरों से मोरंग माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

वहीं पैलानी तहसील अंतर्गत सांडी़ खादर खंड संख्या एक में किसानों की ज़मीनों पर खदान संचालक द्वारा गुंडागर्दी के दम पर भारी भरकम पोकलेन मशीन से अवैध खनन किया जा रहा है पूर्व में नवागत जिलाधिकारी अमित आसेरी के निर्देश पर खनिज अधिकारी राज रंजन खनिज निरीक्षक गौरव गुप्ता व नायब तहसीलदार पैलानी मुहम्मद मुस्तकीम ने जांच कर महज छह लाख रुपए का जुर्माना लगाकर पल्ला झाड़ लिया था। किसानों ने दुबारा जिलाधिकारी से फरियाद लगाकर खेतों में हो रहे अवैध खनन को रोके जाने को लेकर फरियाद की है अब देखना यह है कि इस खदान में हो रहे व्यापक रूप से अवैध खनन पर कब जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा यह अपने आप में बड़ा सवाल है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages