बांदा, के एस दुबे । सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय में वेदान्त यादव ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अमन सिंह ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा निखिल पाण्डेय एवं शगुन प्रताप सिंह ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा हृदयाशिका यादव ने 93.8 प्रतिशत, राधिकाशिका कुशवाहा ने 93.6 प्रतिशत, आकाश मौर्य ने 92.2 प्रतिशत तथा विनायक गुप्ता ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल किए। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो सका है।


No comments:
Post a Comment