नीला-केसरिया झंडे के सहारे 2027 की सत्ता साधने मानिकपुर से कर्वी तक गरजा अपना दल एस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 10, 2026

नीला-केसरिया झंडे के सहारे 2027 की सत्ता साधने मानिकपुर से कर्वी तक गरजा अपना दल एस

2027 में दोनों सीटों पर नजर 

मासिक बैठक में फूंका चुनावी बिगुल 

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के बीच अपना दल एस ने अब गांव-गांव चुनावी जमीन मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। शनिवार को मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के गडरियन पुरवा खरौंध स्थित मंडल क्षेत्रीय सचिव विनोद सिंह पटेल के आवास पर आयोजित मासिक बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन विस्तार का बिगुल फूंका। बैठक की शुरुआत महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद पार्टी संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय सचिव राजेश पटेल बुलबुल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यदि संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हुआ तो जिले की हर राजनीतिक चौखट पर अपना दल एस

बैठक में मौजूद अपना दल कार्यकर्ता

का परचम लहराएगा। जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विशिष्ट अतिथि नाथूराम पटेल ने नीला-केसरिया झंडा को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान करते हुए दावा किया कि 2027 में जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर अपना दल एस का विधायक होगा। दूसरी ओर कर्वी विधानसभा कार्यालय गल्ला मंडी और कसहाई रोड स्थित विधानसभा कार्यालय में आयोजित बैठकों में भी संगठन मजबूती, सदस्यता अभियान और बूथ प्रबंधन पर रणनीति बनाई गई। प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह पटेल समेत कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब चुनाव केवल नारों से नहीं, बल्कि बूथ की मजबूती से जीते जाएंगे। बैठकों में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह संकेत दे दिया कि अपना दल एस अब चित्रकूट की राजनीति में अपनी अलग और मजबूत जमीन तैयार करने में जुट चुका है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages