जनपद में रोपे जाएंगे 54 लाख से अधिक पौधे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 7, 2026

जनपद में रोपे जाएंगे 54 लाख से अधिक पौधे

डीएम ने दिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

बांदा, के एस दुबे । पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी  अमित आसेरी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने इस वर्ष जनपद में 54 लाख 91 हजार पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने लक्ष्य के अनुरूप 20 मई 2026 तक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर लें। साथ ही, गड्ढा खुदान और स्थल चयन की सूचना 25 मई तक हर हाल में प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विकास खंडों में नए श्वन क्षेत्रश् विकसित करने के लिए भूमि चिन्हित करने पर भी जोर दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण को


लेकर व्यापक रणनीति साझा की।लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को बाईपास और अन्य मुख्य सड़कों के किनारे वृक्षारोपण के लिए स्थान चिन्हित करने को कहा गया है।आईटीआई, पॉलिटेक्निक, विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के खाली पड़े स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा।पौधों को रोपने के बाद उन्हें जीवित रखने के लिए तार फेंसिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यावरण संतुलन को लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पतली पॉलिथीन के उपयोग पर पूर्ण रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कूड़े का उचित निस्तारण आरआरसी सेंटरों पर सुनिश्चित करने को कहा।निम्नी नाला और करिया नाला के प्रदूषण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। नदियों के किनारे ऑर्गेनिक फार्मिंग (प्राकृतिक खेती) के लिए स्थानों को चिन्हित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) मदन मोहन वर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) कुमार धर्मेन्द्र, प्रभागीय वनाधिकारी अरबिन्द कुमार सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages