पुलिस पति को बचाने उतरी पत्नी! - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 7, 2026

पुलिस पति को बचाने उतरी पत्नी!

हनीट्रैप का मामला बता एसपी से मांगा न्याय

बांदा, के एस दुबे । जनपद में एक महिला द्वारा पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने और झूठे मुकदमे में फंसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित सिपाही की पत्नी ने बांदा पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई और अपने पति के लिए न्याय की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, प्रार्थिया दीक्षा कनौजिया के पति पवन कनौजिया (वर्तमान में हमीरपुर में तैनात हेड कांस्टेबल) जब बांदा के कालिंजर थाने में तैनात थे, तब नरैनी क्षेत्र की निवासी एक महिला राम सखी कुशवाहा उनके पास अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर आई थी। मानवीयता के नाते हेड कांस्टेबल ने उसकी मदद की, लेकिन आरोप है कि बाद में उक्त महिला ने इसे हथियार बना लिया। आरोपी की पत्नी  का आरोप है कि महिला ने


उसके पति को रेप के झूठे मुकदमे और तस्वीरों के जरिए डराना शुरू कर दिया। लोक-लाज के डर से पीड़ित सिपाही पिछले 4 वर्षों में करीब 7 लाख रुपये दे चुका है। अब महिला 15 लाख रुपये की और मांग कर रही है। मांग पूरी न होने पर महिला ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। पत्र में यह भी उल्लेख है कि कुछ दिन पहले आरोपी महिला हमीरपुर पुलिस लाइन स्थित पीड़ित के घर पहुंच गई। वहां उसने विवाद किया और सिपाही का रेडमी के 20प्रो मोबाइल (कीमती फोन व नकदी) जबरन छीन ले गई। महिला पर आरोप है कि वह एक शातिर किस्म की अपराधी है और उसका पूरा परिवार इसी तरह लोगों को ठगने का काम करता है।आरोपी की पत्नी ने एसपी को बताया कि आरोपी महिला का भाई पहले से ही धारा 304 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त है। पत्नी का कहना है कि उसके पास महिला द्वारा पैसे लिए जाने के पुख्ता सबूत और रिकॉर्ड मौजूद हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages