कानपुर, प्रदीप शर्मा - विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के पाँच वर्षीय कार्यकल पूर्ण होने पर कर्मक्षेत्र महाविद्यालय, इटावा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा कुलपति का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक पहलों, छात्र हितैषी नीतियों तथा संस्थागत विकास को नई दिशा देने में कुलपति के योगदान की सराहना की गई। महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में संजीवनी औषधीय पादप वाटिका, का लोकार्पण एवं पौधा रोपण, स्मार्ट क्लास, साड़ी बैंक का शुभारंभ, ई-न्यूज़ लेटर सहित अन्य शैक्षिक गतिविधियों का भी शुभारंभ भी किया गया।
इस अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्धता दोहराई तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों को भी नवाचार की दिशा में आगे बढ़ना होगा ,बदलती तकनीकी में साथ साथ चलना होगा कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस क्रम में सरला द्विवेदी महाविद्यालय कानपुर देहात, तिलक डिग्री कॉलेज औरैया, जनता कॉलेज बकेवर इटावा, चौधरी सुग्घर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन जसवंत नगर, इटावा तथा कल्पनानंद बालिका महाविद्यालय इटावा में आयोजित कार्यक्रमों में कुलपति का अभिनंदन किया गया।


No comments:
Post a Comment