जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 66 फरियादें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 8, 2026

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 66 फरियादें

अफसरों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व, आवास, पेयजल, पेंशन तथा अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में आने

पीड़ितों की समस्याएं सुनतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।

वाले प्रत्येक प्रार्थनापत्र का तय समयसीमा के भीतर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में कुल 66 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages