सीएसए में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-7 द्वारा चलाया गाजर घास उन्मूलन अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 7, 2026

सीएसए में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-7 द्वारा चलाया गाजर घास उन्मूलन अभियान

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों द्वारा गाजर घास उन्मूलन कार्यक्रम चलाया गया जिसका शुभारंभ इकाई-7 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमा नाथ शुक्ल द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वी.के. त्रिपाठी अधिष्ठाता उद्यान महाविद्यालय एवं निदेशक प्रसार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रश्मि सिंह, कार्यक्रम समन्वयक उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डॉ. वी.के. त्रिपाठी ने गाजर घास से होने वाले दुष्प्रभावों 


द प्लांट शो ए दश एरिया विद ऑलमोस्ट एवरी डिटेल के बारे में बताते हुए कहा कि यह खरपतवार मानव स्वास्थ्य, पशुओं तथा कृषि फसलों के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने विद्यार्थियों से इसके उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. रश्मि सिंह ने गाजर घास उन्मूलन अभियान के के बारे में बताते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं को सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। अभियान में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की और परिसर में गाजर घास हटाने का कार्य किया। कार्यक्रम में डॉ. सोमेन्द्र वर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता की भावना विकसित करना रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages