कानपुर, प्रदीप शर्मा - जोनल ऑफिस जोन—6 मारियामपुर में निजीकरण को लेकर गुरुवार को बैठक हुई जिसमें मार्ग प्रकाश, सफाई कर्मचारी एवं अभियंत्रण एवं उद्यान के कर्मचारियो ने निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी कर टेंडर को निरस्त करने की मांग की और 14 मई 2026 को मोतीझील मुख्यालय में बिशाल आमसभा में पहुंचने का आवाहन किया। कर्मचारी नेताओं ने 11 मई से 13 मई तक काला फीता बांध कर विरोध करने का पंपलेट भी बांटा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि संघर्ष समिति के माध्यम से कानपुर के सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर प्रकरण में हस्तक्षेप करने की बात कही।सदस्य संयोजक मंडल रमाकांत मिश्र ने बताया कि इस पत्र में कर्मचारियों द्वारा कहा गया है कि
मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स सेवा निगम बोर्ड का गठन कर कर्मचारियों को वेतन बढ़ाने की घोषणा कर शासन आदेश जारी कर दिया व नगर निगम प्रशासन प्रदेश में एकलौता नगर है जो सेवा प्रोवाइडर कंपनी को यह व्यवस्था दे रहा है। बैठक में जयपाल सिंह, रमाकांत मिश्र, हरिओम वाल्मीकि, विनोद रावत, अजीत बाघमार, मुन्ना हजारिया, कमरुद्दीन, उस्मान अली, मनी लाल भारती, धीरज गुप्ता, मुकेश वाल्मीकि, देवीदिन भाऊ, किशोर कुमार, हरिशंकर शुक्ला, युसूफ अली, नीलू निगम आदि लोग सैकड़ों कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment