महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाकर बने महान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 9, 2026

महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाकर बने महान

अल्लीपुर चौकी चौराहे पर मनाई वीर शिरोमणि की जयंती

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । तहसील क्षेत्र के अल्लीपुर चैकी चैराहे में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की जयंती बड़े उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। शोभा यात्रा चैकी से हथगांव कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। यात्रा के दौरान लोगों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया और जयकारों से गुंजायमान रहा। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी उत्साहपूर्वक इस आयोजन में शामिल हुए। कई स्थानों पर

महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह।

श्रद्धालुओं द्वारा जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। यात्रा का समापन चैकी चैराहा स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा पर हुआ। यहां पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ने माल्यार्पण कर महान योद्धा को नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप के साहस, त्याग और देशभक्ति को याद करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर आदित्य प्रताप सिंह, गौरव, संतोष गुप्त, रंजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages