कानपुर, प्रदीप शर्मा - संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के तत्वाधान मे सोमवार को जोन 1 के कर्मचारियों की बैठक चाचा नेहरू अस्पताल में हुई। कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में काला फीता बांध कर सभा की और 14 मई 2026 को मोतीझील में आयोजित आमसभा में भारी संख्या में पहुंचने का आवाहन किया।सदस्य संयोजक मंडल रमाकांत मिश्र ने बताया कि बैठक में समिति के नेताओं ने 11मई से 14 मई तक काला फीता बांध कर नगर निगम प्रशासन का ध्यानाकर्षण करने व 14 मई 26 को मोतीझील मुख्यालय पर सभी के पहुंचने की बात कही गई । मोतीझील मुख्यालय पर कर्मचारियों ने काला फीता बांध कर नारेबाजी की। समिति के नेता हरिओम वाल्मीकि ने
आउटसोर्स कर्मचारियों के आज तक वेतन न मिलने पर मुख्य वित्त लेखाधिकारी से वार्ता कर वेतन भेजने को कहा है सभा में जयपाल सिंह, हरिओम वाल्मीकि, रमाकांत मिश्र, धीरज गुप्ता, विनोद रावत, अजीत बाघमार, सुधाकर मिश्र, उस्मान अली शाह, मुन्ना हजारिया,मुकेश वाल्मीकि, पिंटू चौधरी,चमन खन्ना, रामगोपाल चौधरी, राजेंद्र बाल्मीकि, अखिलेश सिंह बृजलाल भारती, कमरुद्दीन, पवन कौशल आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment