कानपुर, प्रदीप शर्मा - मुस्कुराए कानपुर द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला सशक्तीकरण टीम 'कल्याणी' का शुभारंभ काकादेव स्थित हैप्पीनेस सेंटर पर संस्थापक डॉ सिधांशु राय एवं सेलिब्रिटी शेफ कविता सिंह द्वारा मंगलवार को किया गया। विजन कानपुर समन्वयक डॉ सिधांशु राय ने कहा कि शहर की ऊंची इमारतें भले ही इंजीनियर बनाएं मगर शहर का स्वरूप, संस्कार और भविष्य महिलाएं बनाती है। उन्होंने कहा विकसित शहर ऊंची सोच से बनता है। शेफ कविता सिंह ने कहा सशक्त महिला सिर्फ अपना ही नहीं पूरे परिवार और समाज का भाग्य बदलने में सक्षम होती है।
सचिव दीपिका श्रीवास्तव ने बताया कि कल्याणी टीम शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, मेंटल हेल्थ एवं काउंसलिंग क्षेत्र पर मुख्य रूप से कार्य करेगी। संचालक शिवांगी द्विवेदी को वॉयस ऑफ कल्याणी सम्मान दिया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मोटिवेशनल स्पीकर नित्या चावला ने कहा कि मेंटल हेल्थ पर काम कर शहर को एक स्वस्थ स्वरूप दिया जा सकता है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ट्विंकलरी ज्वेलर्स गीता कुमारी ने कहा घर बैठे महिलाएं भी स्वरोजगार कर सकती है। समन्वयक हैप्पीनेस सेंटर राजेश ग्रोवर ने कहा कि कानपुर की हर महिला न केवल मुस्कुराए, बल्कि अपने पैरों पर खड़ी होकर समाज का कल्याण भी करे। सचिव डॉ कामायनी शर्मा ने कहा टीम कल्याणी जरूरतमंद महिलाओं तक सीधे पहुंच बनाएगी। फिटनेस एक्सपर्ट डॉ कविता अरोड़ा एवं थियेटर आर्टिस्ट अन्नू गोयल ने कहा महिलाएं जमीनी स्तर पर बदलाव ला सकती है। संयोजक सीमा निगम ने कहा कि टीम कल्याणी हर महिला को इतना सक्षम बनाएगी कि वह खुद आगे बढ़े और अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ाएं। समाजसेवी अनुप्रिया दोशी, सीमा अग्रहरि सहित शहर की 11 विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट महिलाओं को कल्याणी समन्वयक बनाया गया है। इस अवसर पर सीए सिमरनजीत सिंह, अंतर्राष्ट्रीय कवित्री डॉ माहे तलत सिद्दीकी, सेकंड इनिंग वूमेन थिएटर की मीना मेहरोत्रा, सुनीता वार्ष्णेय, सरिता द्विवेदी, मैनेजर रवि दोशी, पारो, सना अली, एकता आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment