खंड शिक्षा अधिकारी के लापरवाही के कारण आए दिन बंद रहते हैं स्कूल
क्षेत्र में विद्यालय का भ्रमण करने नहीं पहुंचती है केवल प्राइवेट स्कूलों की लगती है चक्कर
बांदा, के एस दुबे । जसपुरा विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेखुपुर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आज सुबह बच्चों और अभिभावकों को उस समय निराशा हाथ लगी, जब स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। निर्धारित समय पर विद्यालय न खुलने से दर्जनों बच्चे बाहर ही खड़े रहे और काफी देर तक शिक्षक या जिम्मेदार अधिकारी का इंतजार करते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बार विद्यालय समय पर नहीं खुलता, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। अभिभावकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था की ऐसी लापरवाही बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
सूचना मिलने पर कुछ अभिभावकों व सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जब विद्यालय के प्रधान इंचार्ज विवेक पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह छुट्टी पर हैं उन्हें भी जानकारी नहीं है। जब पूरे मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी जसपुरा से लेनी चाहि तो उन्होंने अपना फोन ही नहीं उठाया। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। न ही किसी ने शिकायत की है।


No comments:
Post a Comment