एडिशनल एसपी बांदा डॉ. शिवराज प्रजापति ने साइबर अपराध प्रबंधन में पीएचडी की पूर्ण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 6, 2026

एडिशनल एसपी बांदा डॉ. शिवराज प्रजापति ने साइबर अपराध प्रबंधन में पीएचडी की पूर्ण

बांदा, के एस दुबे । जनपद बांदा के एडिशनल पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवराज प्रजापति द्वारा साइबर अपराध प्रबंधन विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर हर्ष एवं गर्व का वातावरण है। उनकी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर विभिन्न अधिकारियों,सहकर्मियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। डॉ. प्रजापति का यह शोध कार्य उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ,जो इसकी गुणवत्ता और प्रासंगिकता को और भी महत्वपूर्ण बनाता है। उनका यह शोध न केवल शैक्षणिक दृष्टि से सराहनीय है, बल्कि वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।


आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। ऐसे में साइबर अपराध प्रबंधन में विशेषज्ञता रखने वाले अधिकारियों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। डॉ. शिवराज प्रजापति की यह उपलब्धि न केवल पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। उनकी इस उपलब्धि से युवा अधिकारियों एवं विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे अपने व्यावसायिक कर्तव्यों के साथ-साथ शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर भी अग्रसर हों। समस्त पुलिस विभाग एवं जनपदवासियों ने डॉ. शिवराज प्रजापति के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages