सड़क हादसे में युवक समेत दो की मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 6, 2026

सड़क हादसे में युवक समेत दो की मौत

बांदा, के एस दुबे । पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत  अदरी गांव के मजरा रामदयाल का पुरवा में 35 वर्षीय विनोद पुत्र राम आधार अपने पड़ोसी दोस्त की बारात में शामिल होने जसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत झंझरी पुरवा गया हुआ था बुधवार की सुबह-सुबह बाइक से वापस घर लौट रहा था तभी चौकी पुरवा के पास सामने से आ रहे डीजे लगा लोडर से बाइक में सवार विनोद टकरा गया टक्कर इतनी भीषण थी कि  विनोद की मौके पर मौत हो गई वही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया वहीं पुलिस ने शव पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिवंगत विनोद का भाई महेंद्र ने बताया कि वह बैंगलोर में


रहकर मजदूरी करता था। एक अन्य घटनाक्रम में बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बघेला गांव निवासी 22 वर्षीय अर्चना पत्नी इंदिरा अपने पति के साथ बाजार सामान खरीदने गई थी तभी मंगलवार की रात बाइक से घर जा रहे थे अचानक गड़ा़व गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे यह दोनों लोग घायल हो गए उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने अर्चना को मृत घोषित कर दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages