महापौर की अध्यक्षता में अतिक्रमण संबंधी बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 7, 2026

महापौर की अध्यक्षता में अतिक्रमण संबंधी बैठक

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

 उत्तर प्रदेश झांसी महापौर झाँसी  बिहारी लाल आर्य जी की अध्यक्षता में अतिक्रमण से सम्बन्धित बैठक आहूत की गयी। बैठक में अतिटीक्रमण से सम्बन्धित नगर निगम के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। मा० महापौर जी द्वारा अतिक्रमण से सम्बन्धित 11 सदस्यीय कमेटी गठित की गयी, कमेटी में श्री राहुल यादव अपर नगर आयुक्त, सम्बन्धित जोनल अधिकारी, मुख्य अभियन्ता, सम्बन्धित सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, अवर अभियन्ता एवं पार्षद पार्षद श्री आशीष तिवारी (उपसभापति), श्री नरेन्द्र नामदेव, श्री दिनेश प्रताप सिंह (बन्टी राजा), श्रीमति सुशीला दुबे, श्री सुनील नैनवानी, एवं क्षेत्रीय पार्षद को नामित किया गया। आई जी आर एस से प्राप्त शिकायतों को छोडकर


कमेटी अपनी रिपोर्ट मा० महापौर जी को सौपेगी। मा० महापौर जी के निर्देशन पर रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। किसी नागरिक के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं किया जायेगा। झॉसी महानगर में जहाँ पर भी अतिक्रमण है। वहाँ पर पहले अतिक्रमण विभाग के द्वारा माइक के माध्यम से 03 दिन तक एनाउन्समेन्ट करवाया जायेगा और उसके बाद ही जनभावनाओं एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुये अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी। बैठक में श्रीमति आंकाक्षा राणा नगर आयुक्त, श्री राहुल यादव अपर नगर आयुक्त, श्रीमति रौली गुप्ता अपर नगर आयुक्त, श्री सी०पी० पाण्डेय सहायक नगर आयुक्त, श्रीमति तान्या सिंह सहायक नगर आयुक्त, श्री राजवीर सिंह मुख्य अभियन्ता, श्रीमति नीना सिंह अधिशाषी अभियन्ता, श्री एस के सिंह कर्नल एवं मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री प्रदीप अग्निहोत्री, श्री संजय चन्द्रा, श्री अभिलाष रायकवार, श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री अनूप साहू, श्रीमति स्नेहलता, श्री ओमवीर सिंह उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages