Pages

Thursday, May 14, 2026

पच्चीस हजार का इनामी हत्यारोपी पत्नी समेत गिरफ्तार

मलवां पुलिस को मिली बड़ी सफलता

फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद की मलवां थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अभियुक्त को उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में गुरुवार सुबह थाना मलवां पुलिस ने मु0अ0सं0 87/2026 धारा 103(1)/191(2) बीएनएस एवं 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट से संबंधित दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम बुधइयापुर मजरे कोराई थाना मलवां निवासी

पुलिस टीम की गिरफ्त में इनामी हत्यारोपी व उसकी पत्नी।

मान सिंह पुत्र राजबिहारी शामिल है, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसके साथ उसकी पत्नी तारावती को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को रेलवे ओवरब्रिज के पास ट्यूबवेल के निकट से सुबह करीब 9.30 बजे दबोचा गया। पुलिस के मुताबिक हत्या के इस चर्चित मामले में दोनों आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर थाना मलवां पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद सिंह, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार, हरिश्चंद्र शुक्ला, नागेश कुमार गिरि, कांस्टेबल अजीत कुमार, अभिषेक दुबे, महिला कांस्टेबल लवली व रंजना शामिल रहीं।


No comments:

Post a Comment