चित्रकूट में महिला आयोग की दस्तक, बेटियों के अधिकारों पर चला जागरूकता अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 8, 2026

चित्रकूट में महिला आयोग की दस्तक, बेटियों के अधिकारों पर चला जागरूकता अभियान

स्कूल और जेल व्यवस्थाओं की खुली परतें

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा का दौरा महिलाओं और बेटियों के अधिकारों को लेकर एक बड़े संदेश की तरह दिखाई दिया। सुबह जिला कारागार रगौली पहुंचीं आयोग सदस्य ने महिला बैरक का निरीक्षण कर वहां बंद महिलाओं से सीधे संवाद किया। जेलर की मौजूदगी में व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई, जहां साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इसके बाद उनका काफिला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शिवरामपुर पहुंचा, जहां बच्चियों की पढ़ाई, भोजन, टॉयलेट और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गहन जानकारी ली गई। आयोग सदस्य ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं

महिलाओं को सम्मानित करती महिला आयोग

से आत्मीय संवाद किया और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य व अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। बच्चियों से फल, दूध और भोजन की गुणवत्ता तक की जानकारी ली गई तथा योग और बेहतर स्वास्थ्य अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। दौरे का सबसे अहम पड़ाव ग्राम पंचायत भारतपुर का जन चौपाल कार्यक्रम रहा, जहां महिलाओं ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। आयोग सदस्य ने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए महिलाओं को न्याय का भरोसा दिलाया। चौपाल में अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसने सरकारी योजनाओं को सामाजिक संवेदना से जोड़ने का काम किया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित कई विभागों के कर्मचारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ति्रयां मौजूद रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages