जनगणना अभियान में बाँदा ने रचा इतिहास - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 26, 2026

जनगणना अभियान में बाँदा ने रचा इतिहास

बांदा, के एस दुबे । जिला प्रशासन की सटीक रणनीति, बेहतरीन मॉनिटरिंग और आम जनता की रिकॉर्ड भागीदारी के दम पर बाँदा जनपद ने एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वर्तमान जनगणना अभियान के तहत संचालित स्वगणना अभियान में बाँदा ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश भर में जिले का गौरव बढ़ाया है। इस अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी बाँदा के कुशल निर्देशन में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं। प्रशासन द्वारा ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी वार्डों तक हर घर को कवर करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वगणना के महत्व को समझाया। आमजन को डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर स्वयं और अपने परिवार का डेटा ऑनलाइन दर्ज करने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया गया। यह पूरी टीम बाँदा की जीत है।


इस गौरवमयी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी बाँदा ने कहा कि यह सफलता किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि पूरे जनपद की सामूहिक ताकत का परिणाम है।बाँदा ने उत्तर प्रदेश में जो पहला स्थान पाया है, वह यहाँ के जागरूक नागरिकों, निष्पक्ष मीडिया बंधुओं, सक्रिय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और रात-दिन जुटे कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है। बाँदा ने टीमवर्क और जनसहभागिता का जो उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है, वह आज पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणा बन चुका है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल अभियानों में जनता की ऐसी सक्रिय भागीदारी ही जिले के वास्तविक विकास की पहचान है। अन्तिम चरणों में जिलाधिकारी ने अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया जगत और आम जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपील की है कि भविष्य में भी जिले को नंबर वन बनाए रखने के लिए इसी तरह का सहयोग मिलता रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages