बड़े मंगल पर जगह-जगह लगे शरबत स्टॉल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 26, 2026

बड़े मंगल पर जगह-जगह लगे शरबत स्टॉल

राहगीरों को मिली गर्मी से राहत

फतेहपुर, मो शमशाद । बड़े मंगल के पावन अवसर पर शहर में सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। भीषण गर्मी के बीच विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और समाजसेवियों द्वारा शहर के कई प्रमुख चैराहों एवं मार्गों पर शरबत वितरण स्टॉल लगाए गए, जहां राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। इसी क्रम में पीलू तिराहा चैराहा स्थित कुमार इलेक्ट्रिक के संचालक द्वारा भी शरबत वितरण स्टॉल लगाया गया। यहां से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और आम लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर सेवा कार्य किया गया। तेज धूप और

पीलू तले चौराहे पर राहगीरों को शरबत पिलाते आयोजक।

उमस भरी गर्मी में लोगों ने ठंडा शरबत पीकर राहत महसूस की तथा इस पहल की सराहना की। स्टॉल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बड़े मंगल पर सेवा और मानवता का संदेश देना ही मुख्य उद्देश्य है। पूरे दिन लोगों की भीड़ लगी रही और सभी ने श्रद्धा भाव के साथ सेवा कार्य में सहयोग किया। इस मौके पर राजेन्द्र गुप्त, विनोद गुप्त, सुधीर, सुशील, राजेश, रोहित, आकाश मोदनवाल, जैकी मोदनवाल, दिलीप मोदनवाल, राकेश मोदनवाल भी मौजूद रहे। बड़े मंगल के अवसर पर शहर भर में भक्ति, सेवा और सामाजिक सहयोग का माहौल देखने को मिला।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages