Pages

Sunday, May 3, 2026

रोटी बैंक नें बाँटे कपड़े और किताबें, चेहरों पर खिली मुस्कान

बांदा, के एस दुबे । नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को दोहराते हुए श्बांदा रोटी बैंक सोसाइटीश् द्वारा आज रविवार को ग्राम दरदा में वृहद राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक बड़ोखर के लगभग 250 जरूरतमंद ग्रामीणों को कपड़े, जूते-चप्पल और किताबें वितरित की गईं। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज  के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोइनुद्दीन फ़ारूक़ी की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में, ग्राम प्रधान ग्राम दरदा  आशीष यादव(पप्पू) की उपस्थिति में,समाजसेवी ग्राम दरदा सुनील यादव के सहयोग से, बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए  कपड़े,किताबें,जूते चप्पल आदि का वितरण ग्राम दरदा ब्लॉक बड़ोखर तहसील बाँदा जनपद बाँदा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया


गया तथा साथ ही ग्रामीणों को  स्वास्थ्य,स्वच्छता,यातायात तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम की महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा के द्वारा जागरूक किया गया,सचिव मोहम्मद इदरीश ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त कपड़े आदि  पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में  मुख्य रूप से बाँदा रोटी बैंक से अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, सचिव मोहम्मद इदरीश,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा, उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन,सदस्य नसीर खान,निहाल खान, शफ़ीक़ अहमद, शहाना खान  आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।


No comments:

Post a Comment