मानसिक स्वास्थ्य की कार्यशाला भागवत प्रसाद में सम्पन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 17, 2026

मानसिक स्वास्थ्य की कार्यशाला भागवत प्रसाद में सम्पन्न

बांदा, के एस दुबे  । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा भगवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में जिला नोडल ऑफिसर एनसीडी डॉ मुकेश पहाड़ी की देखरेख में कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग प्राणायाम दिनचर्या में सुधार  की जानकारी दी गई साथ ही किसी प्रकार की एंजायटी या डिप्रेशन होने पर टैली मानस नंबर 14416 में कॉल करने या मनकक्ष नंबर 8528709525 में प्रातः 9.00 से 1.00 तक


काउंसलिंग लेने की सलाह दी गई साथ ही बताया गया कि मनोरोग विशेषज्ञ डॉ आलोक गुप्ता, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ रिजवाना हाशमी अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा, साइट्रिक नर्स त्रिभुवन नाथ, सहायक अनुपम त्रिपाठी एवं अशोक कुमार जिला चिकित्सालय पुरुष बांदा में मानसिक रोगियों का उपचार एवं काउंसलिंग करते हैं। कार्यशाला में अकादमी के डायरेक्टर व अध्यक्ष संध्या कुशवाहा एवं अंकित कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यशाला के पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताएं कराकर बच्चों को पुरस्कृत किया गया पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चे दिव्यांशु , अथर्व, दुर्गा, आर्यन,अनामिका, लक्ष्मी,संदीप, अवंतिका आदि 20 बच्चों को प्रस्तुत किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages