धरना प्रदर्शन से पहले सपा विधायक व सपा जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया आवास पर नजरबंद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 6, 2026

धरना प्रदर्शन से पहले सपा विधायक व सपा जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया आवास पर नजरबंद

बांदा, के एस दुबे । जिला संगठन के आवाहन पर विभिन्न जन समस्याओं को लेकर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले समाजवादी पार्टी के विधायक विशम्भर सिंह यादव को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे बबेरू कोतवाली पुलिस विधायक के आवास पहुंची और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। पुलिस ने मौके पर ही ज्ञापन लेने की बात कही, लेकिन विधायक ने कहा कि जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सामूहिक रूप से जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाना था। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से महंगाई, बेरोजगारी, दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर कथित अत्याचार, बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर से बढ़े बिल, अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज, रसोई गैस की बढ़ती कीमतें, पेयजल संकट, पाइपलाइन मरम्मत, अतिक्रमण में उजड़े पटरी दुकानदारों के पुनर्वास, पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था और किसानों की फसल की तत्काल खरीद जैसे मुद्दे उठाए जाने थे।


बताया गया कि जिला अध्यक्ष को भी आवास में नज़र बंद किया गया, जबकि राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा। विधायक ने उसी ज्ञापन का समर्थन किया। सपा के महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद व विधायक विशम्भर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि “स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबों का शोषण हो रहा है और भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान, मजदूर, व्यापारी और महिलाएं सभी परेशान हैं। यह सरकार जनविरोधी है और हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।” इस दौरान के.के. महंत, अखिलेश पाल, नरेंद्र यादव, अमन वर्मा, अभिषेक वर्मा, सुरेश यादव, हरीश पांडेय, चुन्नू सिंह, रामभवन, अनूप गुप्ता, रमेश यादव, राजकरण, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले अरविंद वर्मा और रामचंद्र यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages