किसान की मौत,अन्य बोलेरो सवार गंभीर रूप से घायल
पैलानी / बांदा, के एस दुबे । सोमवार को करीब दोपहर 1.20 बजे गाड़ी बोलेरो चालक बिसंभर सिंह पुत्र रामसनेही सिंह निवासी ग्राम गाजीपुर थाना जसपुरा जनपद बांदा अपने बोलेरो में बसंत सिंह पुत्र सुखराम उम्र करीब 70 वर्ष, व बसंत सिंह का भतीजा जयदेव सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह उम्र 45 वर्ष (4. ) पूजा देवी पत्नी जयदेव सिंह उम्र करीब 43 वर्ष (5.)अंशिका पुत्री जयदेव सिंह उम्र 10 वर्ष (6.) रोहन पुत्र जयदेव सिंह उम्र 13 वर्ष (7. )राधिका पुत्री जयदेव सिंह उम्र 12 वर्ष (8.)जयपाल पुत्र फूल उम्र 30 वर्ष समस्त निवासी ग्राम गाजीपुर थाना जसपुरा जनपद बांदा को पैलानी डेरा से अपनी बोलेरो में बैठाकर गाजीपुर जा रहा था तभी गौतम मार्केट कानाखेड़ा के सामने सड़क पर बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पडी़ मिट्टी से टकराकर पलट गई वहीं निकल रहे राहगीरों ने पैलानी पुलिस
व पी आर वी 5475 को सूचना दी वहीं पैलानी पुलिस ने लोगों की मदद से घायल बोलेरो सवार ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद जसपुरा भेज दिया गया है जिसमें बसंत सिंह पुत्र सुखराम सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है घायलों में 1.बिसंभर 2.पूजा देवी 3. जयदेव सिंह उपरोक्त को जिला अस्पताल बांदा रेफर किया गया है अन्य लोगों में मामूली चोट है प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बसंत तीन भाइयों में सबसे छोटा था महज सात वीघे जमीन पर खेती किसानी करता था तथा अविवाहित था। दिवंगत के माता पिता पच्चीस वर्ष पहले मौत हो गई थी।थाना प्रभारी पैलानी राजेश वर्मा ने बताया कि बोलेरो चालक विशंभर सिंह द्वारा अनियंत्रित एवं तेज गति से बोलेरो को पलटा दिया जिससे बसंत सिंह की मौत हो गई,अन्य का इलाज चल रहा है।

No comments:
Post a Comment