बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश संगठन के आवाहन पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों द्वारा मार्च व अप्रैल माह का वेतन न मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर जल्द भुगतान करने की मांग उठाई, वही संगठन के मंडल उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी वा मंडल महामंत्री पंकज नामदेव ने अवगत कराया की जनपद बांदा के एनएचएम कर्मचारियों के समस्त कर्मचारियों का भुगतान 20 मई तक नहीं होता है तो कर्मचारी बाध्य होकर 21 मई से समस्त एनएचएम अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण रूप कार्य बहिष्कार करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के
प्रांगण में धरने पर बैठने हेतु विवश होंगे, वहीं जिलाध्यक्ष डॉ मिलेंद्र सिंह वा जिला महामंत्री शोभित गुप्ता ने कर्मचारी के मार्च और अप्रैल माह का वेतन अब तक न मिलने पर नाराजगी जताई है उन्होंने बताया लगातार काम करने के बावजूद समय से भुगतान न होने से आर्थिक संकट गहरा गया है और नए शैक्षिक सत्र भी शुरू हो चुका है बच्चों की फीस किताबें और अन्य जरूरी खर्चो को लेकर कर्मचारियों पर दबाव बढ़ गया है स्कूलों से लगातार फोन आ रहे हैं कर्मचारियों की ईएमआई शेष बाकी है लेकिन दो माह से वेतन न मिलने से कर्मचारी अत्यधिक परेशान है कर्मचारी मानसिक एवं आर्थिक प्रताड़ना से जूझ रहा है जिला अध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारियों के सामने परिवार चलाने तक की समस्या खड़ी हो गई है जिला महामंत्री ने कहा कि 21 मई से नो पे नो वर्क अपनाते हुए कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment