खनिज अधिकारी के संरक्षण में अवैध खनन का खेल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 21, 2026

खनिज अधिकारी के संरक्षण में अवैध खनन का खेल

बिना रॉयल्टी के ओवरलोड ट्रक मचा रहे तबाही

बांदा, के एस दुबे । जनपद के पैलानी तहसील अंतर्गत गाजीपुर गलौली यमुना नदी मोरम खदान से अवैध खनन और ओवरलोडिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से सुबह होते ही बिना रॉयल्टी और अत्यधिक ओवरलोड बालू के ट्रकों का तांडव शुरू हो जाता है। विपक्ष और क्षेत्रीय जनता ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए जिला प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। हाईटेंशन तारों को छू रहे ओवरलोड ट्रक, हादसे का डर


कानाखेड़ा गांव के निवासियों ने वीडियो का हवाला देते हुए बताया कि खदान से निकलने वाली गाड़ियां क्षमता से कई गुना ज्यादा ओवरलोड हैं। ये ट्रक सड़कों पर बालू गिराते हुए बेहद तेज रफ्तार में निकलते हैं। ट्रकों की ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि वे रास्ते में बिजली के तारों (लाइट के तारों) को छूते हुए गुजरते हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है। तेज रफ्तार ट्रकों के कारण आम जनमानस का जीवन दांव पर लगा हुआ है।क्षेत्रीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, बालू माफियाओं की दबंगई इस कदर बढ़ गई है कि जिस जमीन का खनन पट्टा स्वीकृत हुआ है, वहां से मोरम न निकालकर दूसरी (अवैध) जगह से निकाली जा रही है। इससे सीधे तौर पर सरकारी राजस्व को भारी चूना लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि बिना प्रशासनिक संरक्षण के इतना बड़ा खेल मुमकिन नहीं है।मामले को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता पुष्पेंद्र ने पैलानी तहसील प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पैलानी तहसील प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। उन्हें बिना रॉयल्टी के दौड़ रहे ये ओवरलोड और तेज रफ्तार ट्रक क्यों नहीं दिखाई दे रहे? क्या पुलिस और तहसील प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं? ओवरलोड ट्रकों के कारण क्षेत्र की सड़कें बहुत जल्द बर्बाद हो जाएंगी, जिससे जनता का आवागमन पूरी तरह ठप हो जाएगा।सपा नेता ने मांग की है कि जिला प्रशासन तुरंत खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर खदान संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करे और इन अवैध गाड़ियों को सीज करे।

जब इस पूरे अवैध खनन और ओवरलोडिंग के मामले की हकीकत जानने के लिए जिला खनिज अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने मामले को टालते हुए बेहद संक्षिप्त और गैर-जिम्मेदाराना जवाब दिया। खनिज अधिकारी ने कहाकृ ष्अभी मैं फील्ड में हूं, बाद में बात करना।अधिकारी के इस टालमटोल वाले रवैए से साफ है कि विभाग इस गंभीर मुद्दे पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है। जिला प्रशासन से मांगरू क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से ईमानदार अधिकारियों की टीम मौके पर भेजकर खदान की पैमाइश कराई जाए और राजस्व चोरी करने वाले बालू माफियाओं को जेल भेजा जाए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages