4 दिवसीय आवासीय शिविर 25 जून से
बांदा, के एस दुबे । बुंदेलखंड क्षेत्र में देशी गौवंश के संरक्षण, अन्ना प्रथा की समस्या से निजात और रासायनिक खेती के विकल्प के रूप में स्वदेशी कृषि तकनीक को बढ़ावा देने के लिए देवतात्मा सेवा संस्थान, बांदा द्वारा एक अनूठी पहल की जा रही है। आगामी 25 से 28 जून 2026 तक बांदा में चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस वृहद आयोजन की तैयारियों को लेकर संस्थान द्वारा आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता संपन्न हुई। यह प्रशिक्षण शिविर प्राकृतिक खेती के प्रणेता पद्मश्री डॉ. सुभाष पालेकर जी (अमरावती, महाराष्ट्र) के सान्निध्य एवं सीधे मार्गदर्शन में आयोजित होगा।
प्रेस वार्ता में आयोजकों ने बताया कि यह चार दिवसीय आवासीय शिविर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज नरैनी रोड, बांदा के प्रेक्षागृह में संपन्न होगा। इस शिविर में बुंदेलखंड और आसपास के क्षेत्रों से लगभग 1,000 किसानों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है।प्रेस वार्ता के दौरान लोक भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय और आरएसएस के जिला संघचालक सुरेन्द्र पाठक सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह शिविर कैंसर, मधुमेह और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से समाज को बचाने तथा आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।इस खास मौके पर कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र सिंह मवई, आचार्य अविनाश, शिवशंकर सिंह, राकेश बाजपेई, रामप्रसाद सोनी (एडवोकेट), अवधेश सिंह समैरी, अजीत पटेल, अभय गंगेले,बद्री प्रसाद निषाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, प्रबुद्ध वर्ग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment